Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का समापन -फर्रूखाबाद : NN81

Reported By: NN81
Edited  By: Abhishek Vyas X @abhishekvyas99




राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का समापन, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

 जिलाधिकारी फर्रूखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में दिनांक 31 जनवरी 2025 को प्रातः 11.00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में  राष्ट्रीय सड़क  सुरक्षा माह 2025 का समापन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में श्री सुभाष चन्द्र प्रजापति, अपर जिलाधिकारी मुख्य अतिथि रहे, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि रहे। सड़क दुर्घटनाओं एवं दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में 50 प्रतिशत कमी लाये जाने हेतु सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार एवं मुख्य सचिव महोदय, उ0प्र0शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार  दिनांक 01-01-2025 से 31-01-2025  तक ‘‘ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह ’’ मनाया गया है। 


सुभाष चन्द्र प्रजापति ने बताया 

 सुभाष चन्द्र प्रजापति, अपर जिलाधिकारी मुख्य अतिथि ने बताया कि भारत में वर्ष 2022 में 461312 सड़क दुर्घटनाओं मे 168491 व्यक्तियों की मृत्यु हुई तथा 443366 व्यक्ति घायल हुये। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2024 में 46052 सड़क दुर्घटनाओं में 24118 व्यक्तियों की मृत्यु हुई तथा 34665 व्यक्ति घायल हुये हैं, जबकि वर्ष 2023 में 44534 सड़क दुर्घटनाओं में 23652 व्यक्तियों की मृत्यु हुई तथा 34665 व्यक्ति घायल हुये थे। जनपद-फर्रूखाबाद में वर्ष 2024 में 390 सड़क दुर्घटनाओं में 213 व्यक्तियों की मृत्यु हुई तथा 301 व्यक्ति घायल हुये हैं, जबकि वर्ष 2023 में 401 सड़क दुर्घटनाओं में 213 व्यक्तियों की मृत्यु हुई तथा 269 व्यक्ति घायल हुये थे। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या तथा मृतकों एवं घायलो की संख्या में वृद्धि अत्यन्त ही चिन्ता जनक है। मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में ‘‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’’ तथा ‘‘समय बहुमूल्य है, परन्तु जीवन अमूल्य है’’ के मंत्र को आत्मसात कर दुर्घटनाओं से बचने हेतु प्रेरित किया गया।

 डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि, एआरटीओ (प्रशासन) वी0एन0चौधरी  तथा एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत द्वारा भी सभी को सम्बोधित करते हुये सड़क सुरक्षा के नियमों तथा दुर्घटना से बचाव के उपायों की जानकारी दी गयी।


विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

 सड़क सुरक्षा जागरूकता सम्बन्धी उच्च शिक्षा स्तर की भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रिया वैष्णवी, बद्रीविशाल पी0जी0 कालेज फर्रूखाबाद, द्वितीय स्थान पर शिवम पाण्डेय, बद्रीविशाल पी0जी0 कालेज फर्रूखाबाद तथा तृतीय स्थान पर रिनी चौहान एन0ए0के0पी0 पी0जी0 कालेज, फर्रूखाबाद को सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पवन पाण्डेय, बद्रीविशाल पी0जी0 कालेज फर्रूखाबाद, द्वितीय स्थान पर सूर्य कान्त, मा0कांशीराम रा0डिग्री कालेज निनौआ फर्रूखाबाद तथा तृतीय स्थान पर शिवम पाण्डेय, बद्रीविशाल पी0जी0 कालेज फर्रूखाबाद को सम्मानित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अभिनव सिंह सागर, आर0पी0 डिग्री कालेज, कमालगंज द्वितीय स्थान पर प्रिन्सी सिंह, एन0ए0के0पी0 पी0जी0 कालेज, फर्रूखाबाद तथा तृतीय स्थान पर बबली, मा0कांशीराम रा0डिग्री कालेज निनौआ फर्रूखाबाद को सम्मानित किया गया। 
 सड़क सुरक्षा जागरूकता सम्बन्धी माध्यमिक स्तर (कक्षा 9 से 12) की भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कृति शुक्ला, मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज फर्रूखाबाद, द्वितीय स्थान पर राबियाबानो, आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज व तृतीय स्थान पर सौम्या मिश्रा, एन ए के पी बालिका इंटर कॉलेज फर्रूखाबाद की छात्रा को सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर  मुस्कान,महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़,द्वितीय स्थान पर वैष्णवी दुबे, मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलज फर्रूखाबाद तथा तृतीय स्थान पर ग्रंथ बाथम, म्युनिसिपल इण्टर कॉलेज फतेहगढ़ को सम्मानित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर  जैनब उस्मानी,डी पी एस  इंटर कॉलेज मूसाखिरिया ,द्वितीय स्थान पर दिव्यांशी कुशवाह, मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज फर्रूखाबाद व तृतीय स्थान पर अवंतिका अग्निहोत्री,एन ए के पी बालिका इंटर कॉलेज फर्रूखाबाद को सम्मानित किया गया। 

 माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय भाषण, क्विज तथा पोस्टर प्रतियोगिता आयोजन कराये जाने हेतु जनपदीय नोडल अधिकारी म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट  गिरिजाशंकर को सम्मानित किया गया। माध्यमिक स्तर की प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले शिक्षक  में भाषण हेतु निर्णायक की भूमिका  आर पी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन बलविंदर सिंह ने तथा प्रवक्ता सोनी कटियार ने निभायी। क्विज प्रतियोगिता हेतु निर्णायक  आदेश गंगवार, प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ तथा सरिता त्रिवेदी रहे जबकि पोस्टर प्रतियोगिता हेतु निर्णायक  संतोष कुमार सरोज, कला अध्यापक मोहनलाल शुक्ला इंटर कॉलेज फर्रूखाबाद,व निरुक्त मिश्रा  कला अध्यापक एम आई सी फतेहगढ़ रहे।

उच्च शिक्षा स्तर की प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राओं में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र को 5000 रुपये द्वितीय स्थान पर विजेता छात्र-छात्रा को 3000 तथा तृतीय स्थान पर विजेता छात्र को 2000 रुपए की धनराशि छात्र-छात्रा के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी, माध्यमिक स्तर (कक्षा 9 से 12) की प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राओं में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र को 3000 रुपये द्वितीय स्थान पर विजेता छात्र-छात्रा को 2000 तथा तृतीय स्थान पर विजेता छात्र को 1500 रुपए की धनराशि छात्र-छात्रा के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।


श्रेष्ठ चालक/परिचालक/सफाई कर्मी किये गये सम्मानित, 

उ0प्र0रा0सड़क परिवहन निगम के चालक जागन सिंह, हरीशचन्द्र, मदनपाल को श्रेष्ठ चालक व परिचालक सलिल कुमार, करूण गंगवार व सुमित कुमार को श्रेष्ठ परिचालक के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त श्रीमती मन्नोदेवी पत्नी स्0 मुन्नालाल को श्रेष्ठ सफाई कर्मी के रूप में सम्मानित किया गया।


दिलाई गई सड़क सुरक्षा शपथ

कार्यक्रम के समापन  पर श्री सुभाष चन्द्र प्रजापति, अपर जिलाधिकारी मुख्य अतिथि द्वारा सभी को  सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, एआरटीओ (प्रशासन) वी0एन0चौधरी,  एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत, डीआईओएस नरेन्द्र पाल सिंह, लो0नि0वि0 के अधि0अभियन्ता मुरलीधर व अशोक कुमार, एआरएम राजेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी श्री ओमवीर सिंह,ई0ओ0 नगर पालिका विनोद कुमार, आलोक बिहारी लाल शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes