Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कानपुर में गुरु गोविंद सिंह के 359वे प्रकाश पर्व पर नगर में निकाला गया नगर कीर्तन : NN81

 खबर: कानपुर में गुरु गोविंद सिंह के 359वे प्रकाश पर्व पर नगर में निकाला गया नगर कीर्तन।



कानपुर में गुरु गोबिंद सिंह के 359वें प्रकाश पर्व पर श्री गुरु सिंह सभा के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय समारोह में शनिवार को लाटूश रोड गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया।जिसमें स्कूलों के बच्चे, शबदी जत्थे, प्रभात फेरियां शामिल रही। नगर कीर्तन में सबसे आगे खालसा का प्रतीक निशान लेकर चल रहा था।नगर कीर्तन में दशमेश शस्त्र दल के सेवादार सिख मार्शल आर्ट, गतका का प्रदर्शन किया।


नगर कीर्तन में गुरु गोबिंद सिंह के जीवन वृतांत पर आधारित झांकियों से सजे वाहन चल रहे थे।नगर कीर्तन लाटूश रोड गुरुद्वारा से शुरू होकर बांसमंडी, डिप्टी का पड़ाव, जरीब चौकी, कालपी रोड, फजलगंज, गुरु तेग बहादुर मार्ग, हरबंस सिंह भल्ला चौक, कबाड़ी बाजार, गुरु गोबिंद सिंह चौक, गुरुद्वारा कीर्तनगढ़, अशोकनगर, अमर जवान ज्योति चौक से होता हुआ मोतीझील मैदान पर धार्मिक दीवान में परिवर्तित हो गया। इसके अतिरिक्त नगर के तमाम स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर नगर कीर्तन में भाग लिया।

जिला संवाददाता: विकास कुमार सिंह, कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes