Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

_नलखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाहीः किराने की दुकानों में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, दस हजार का मश्रुका बरामद : NN81

 लोकेशन/नलखेड़ा 

रिपोर्ट/आशिक अगवान 

मोबाइल/9630877017

दिनांक/21/12/2024


*जिला/आगर मालवा पुलिस (म.प्र.)*

*दिनांक – 21/12/2024*

*// प्रेस नोट //*


*_नलखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाहीः किराने की दुकानों में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, दस हजार का मश्रुका बरामद_*



_पुलिस अधीक्षक आगर मालवा श्री विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला आगर मालवा पुलिस द्वारा चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुसनेर श्री देवनारायण यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्रीमती शशि उपाध्याय के नेतृत्व में नलखेड़ा पुलिस की टीम ने किराने की दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और मश्रुका बरामद किया।_


*_घटना का संक्षिप्त विवरणः_*


_दिनांक 09/11/2024 की रात थाना नलखेड़ा क्षेत्र में फरियादी अल्पेश पिता राकेश कुमार चौधरी, निवासी नलखेड़ा ने अपनी दुकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के अनुसार, एक व्यक्ति प्लास्टिक की थैली पहनकर दुकान में घुसा और कैमरों को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।_


_इसी प्रकार, दिनांक 25/11/2024 की रात भैसोदा चौराहे पर स्थित एक किराने की दुकान में भी चोरी की घटना हुई। दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए नलखेड़ा पुलिस ने जांच प्रारंभ की।_


*_पुलिस कार्यवाहीः_*


_फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नलखेड़ा के अपराध क्रमांक 308/2024 की धारा 331(4), 305(a), 324(2), 324(4) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थलों से सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया और संदिग्ध की पहचान के लिए व्यापक प्रयास किए। दिनांक 21/12/2024 को आरोपी लोकेश पिता बद्रीलाल विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी जीरापुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।_


_*वारदात का तरीकाः*_


_आरोपी ने बताया कि वह इंदौर से बस में सफर कर रात के समय नलखेड़ा आता था। प्लास्टिक की थैली पहनकर किराने की दुकानों में घुसता और कैमरों को तोड़कर चोरी करता था। घटना के बाद वह उसी रात इंदौर लौट जाता था।_


*_गिरफ्तार आरोपी का नामः_*


_1. लोकेश पिता बद्रीलाल विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी जीरापुर।_



*_जब्तशुदा मश्रुकाः_*


_किराने की दुकान से चोरी की गई राशि कुल दस हजार रुपये।_



*_सराहनीय कार्यः_*

_निरीक्षक शशि उपाध्याय (थाना प्रभारी),सउनि के.एल. दांगी,सउनि राजेन्द्र प्रसादजाटव,प्रआर 108 राकेश दण्डोतिया,आर. 304 मेहरबान सिंह,आर. 227 संजय,आर. 237 योगेन्द्रसिंह,आर. 246 रामप्रसाद,आर. 205 मुकेश,आर. 310 तुफान सिंह,आर. 258 पवन यादव।_


_पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।_

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes