Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नवाचारी शिक्षकों को विनोबा पुरस्कार से किया गया सम्मानित : NN81

 *जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग*

*समाचार*


*नवाचारी शिक्षकों को विनोबा पुरस्कार से किया गया सम्मानित*

 


दुर्ग, 21 दिसंबर 2024: कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित आचार्य विनोबा भावे शिक्षक कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों के 05 शिक्षकों को माह नवंबर के लिए पोस्ट ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विनोबा ऐप के माध्यम से हर महीने जिले के नवाचारी शिक्षकों को "पोस्ट ऑफ द मंथ" और विभिन्न कौशल संवर्धन पहल में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाता है। इसके अलावा बोलेगा बचपन, टॉप 3 क्लस्टर और उत्कृष्ट दुर्ग कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का भी सम्मान किया जाता है। इसी क्रम में जिला पंचायत सीईओ  बजरंग दुबे ने पाटन ब्लॉक के सुशील कुमार सूर्यवंशी और सृष्टि तिवारी, धमधा ब्लॉक की प्रीति गेण्ड्रे और जितेंद्र कुमार, दुर्ग ब्लॉक की उषा शर्मा को सम्मानित किया। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी  अरविन्द मिश्रा, विनोबा नोडल डॉ. पुष्पा पुरुषोत्तमन, ए.पी.सी विवेक शर्मा, ओपन लिंक्स फाउंडेशन से प्रोजेक्ट ऑफिसर प्राची तुमसरे उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes