Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हरदा जिले के सिराली मेभारतीय जनता पार्टी मंडल सिराली की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय में रखी गई : NN81

 हरदा जिले के सिराली मेभारतीय जनता पार्टी मंडल सिराली की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय में रखी गई।


  बताया की 15 दिसंबर से पहले मंडल अध्यक्ष का चुनाव होना है,भाजपा में सभी महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से बहुमत के आधार पर लिए जाते है सभी कार्यकर्ताओं के विचारों को महत्व दिया जाता है,इस संदर्भ में भाजपा कार्यालय सिराली में बूथ अध्यक्षों की बैठक में सिराली मंडल एवं नवीन दीबगांव पहट मंडल के समस्त बूथ अध्यक्षों को बुलाकर एक-एक बूथ अध्यक्ष से गुप्त रूप से नाम लेकर राजशुमारी की गई। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित पूर्व जिला महामंत्री उदय सिंह राजपूत ने कहा की बूथ अध्यक्षों की राय लेकर वरिष्ठ नेतृत्व को अवगत कराना है। यह राजशुमारी पूर्णतया निष्पक्ष है एवं गुप्त रहेगी सभी बूथ अध्यक्ष निष्पक्ष रूप से योग्य उम्मीदवार का चयन करें। पूर्व विधायक कुंवर संजय शाह ने कहा कि मंडल अध्यक्ष का चुनाव पूर्णतया निष्पक्ष होगा तथा प्रत्येक बूथ के अध्यक्ष के द्वारा जो राय व्यक्त की जाएगी उसी आधार पर उनका चयन किया जाएगा।

शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश समन्वयक बसंत राजपूत ने मंडल अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराया। मंडल अध्यक्ष मनीष मांगुले ने बूथ अध्यक्षों को अपने पसंद का मंडल अध्यक्ष चयन करने के लिए किस प्रकार अपना मत व्यक्त करना है बताया एक पर्चे पर अपनी पसंद के चार योग्य व्यक्ति का क्रमशः नाम लिख कर गुप्त रूप से लिफाफे में डालना है,और कहा कि आपका पक्ष पूर्णतः गुप्त रहेगा योग्य उम्मीदवार का चयन करे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes