Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश जिले के सभी मार्गों पर हो पर्याप्त संकेतिक चिन्ह एवं प्रकाश की व्यवस्था : NN81

 *लोकेशन* बरेली 


*रिपोर्टर* ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा के साथ कैमरामैन आशीष कुमार मिश्रा 


*हेडिंग* जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश जिले के सभी मार्गों पर हो पर्याप्त संकेतिक चिन्ह एवं प्रकाश की व्यवस्था


हफ्ते भर में किया जाए अनुपालन में किया जाए आदेश का पालन 



*स्लॉग* बरेली जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने संज्ञान लेते हुए शख्त निर्देश दिए हैं कि विगत कुछ समय से अत्यधिक कोहरा पड़ने के कारण सड़क पर समुचित संकेतक न लगे होने के कारण आए दिन घटनाएं घटित हो रही हैं। जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में सड़कों का निर्माण कराने वाले समस्त विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को उक्त परिप्रेक्ष्य में निर्देशित किया है कि जनपद के अन्तर्गत सभी मार्गों पर समस्त आवश्यक स्थलों पर पर्याप्त संकेतक लगाये जायें एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाये। साथ ही रोड के दोनों ओर सफेद पट्टी भी पूर्ण रूप से दृश्यमान हो। इसके अतिरिक्त मार्गों पर बने डिवाइडर के अवैध कट के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें।


और इस के अतिरिक्त पूर्व में चिन्हित ब्लैक स्पॉट के संबंध में नियमानुसार यथावश्यक कार्यवाही कर अवगत कराने के भी निर्देश दिये कि जनपद के सभी मार्ग यातायात हेतु पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। उक्त कार्य एक सप्ताह के अन्दर कराना सुनिश्चित करें यदि एक सप्ताह में उपर्युक्तानुसार कार्यवाही कर कृत कार्यवाही से अवगत नहीं कराया जाता है तो भविष्य में Structural Deformity या Signage की कमी की वजह से होने वाली किसी भी दुर्घटना के लिए सम्बंधित विभागीय अधिकारी का व्यक्तिगत उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes