Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शासन द्वारा पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता : NN81

 *जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)*

*समाचार* 


*शासन द्वारा पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता*


*- स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल विधायकों के साथ श्रीमती तीजन बाई से मिलने पहुंचे गनियारी*


*- शॉल और श्रीफल भेंटकर किया सम्मान*



दुर्ग, 18 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग) पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मंत्री  जायसवाल ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई को प्रदान किया।


साथ ही शासन स्तर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बाते कही। स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल ने श्रीमती तीजन बाई को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक  डोमन लाल कोर्सेवाड़ा,  ललित चंद्राकर और  गजेंद्र यादव भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes