Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गीता ज्ञान प्रचारक समिति मनावर के 21 वे वर्ष मे भागवत कथा का आयोजन । कलश यात्रा निकाली गयी : NN81

 स्लग  :-   गीता ज्ञान  प्रचारक  समिति मनावर  के 21  वे वर्ष  मे  भागवत  कथा का आयोजन । कलश यात्रा निकाली गयी।


श्रीमदभगवत गीता की 5161 वी जयन्ति  पर पं ब्रज किशोर नागर जी महाराज  के 7 दिवसीय  प्रवचन। 


मनावर धार  से आशीष  जौहरी की रिपोर्ट। 



विओ:-------श्रीमदभगवत गीता की 5161 वी जयन्ति पर मनावर मे गीता ज्ञान  प्रचारक  समिति द्वारा 7 दिवसीय  कथा का आयोजन किया गया।  पंडित  ब्रज  किशोर नागर जी महाराज  बग्धी पर बैठे हुए  है। शोभा यात्रा  मनावर शहर  के    गायत्री मंदिर से गाँधी चौक,क्रान्ति चौपाटी, मालवीय चौपाटी , धान मंडी  ,दुर्गा मंदिर होते हुए सीधे कथा स्थल पर  शोभायात्रा का समापन हुआ। कलश यात्रा में मातृशक्ति सिर पर कलश धारण करती हुई आगे बढ़ रही थी। कलश यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। पंडित बृज किशोर नागर जी महाराज ने कथा में श्रवण कर्ताओं को सुनाते हुए कहा कि समाज  मे फैली भ्रांतियां दूर करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा है कि महाभारत हमारे जीवन का दर्पण है और इसमें निहित भागवत गीता का ज्ञान अर्जुन को सत्य और धर्म का मार्ग दिखाने वाला अमूल्य उपदेश है । भगवान श्रीकृष्ण के विराट रूप के दर्शन से अर्जुन ने जीवन के सत्य को समझा। युद्ध भूमि में बाण सैया पर लेटे भीष्म पितामह भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन की प्रतीक्षा करते रहे और दर्शन के बाद ही देह का त्याग किया । 

सुंदरकांड की व्याखानमाला रात्रि मे आयजीत होगी


रात्रि कालीन आयोजन में वाल्मीकि रावण के सुंदरकांड की व्याख्यामाला श्री स्वामी रामकिंकर रामायणी  अयोध्या वाले द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा । गीता जयंती के उपलक्ष में धार्मिक, सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। मुख्य यजमान तुकाराम पाटीदार एवं ज्योति पाटीदार सपत्निक है। समिति के नटवरलाल शर्मा ,   ,  अध्यापक जगदीश पाटीदार ,रमेश  कुशवाह, लक्ष्मण  मुकाती  ने व्यास पीठ की आरती का लाभ लिया गया। उक्त जानकारी गीता ज्ञान प्रचारक समिति के सह सचिव जगदीश पाटीदार ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes