Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अत्यधिक गर्मी के कारण महिला की हुई थी मौत : NN81

 खबर अत्यधिक गर्मी के कारण महिला की हुई थी मौत।


कानपुर के कांशीराम ट्रामा सेंटर (Kanshiram hospital) में महिला की लाश मिलने के मामले में सोमवार को डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने खुलासा किया। मामले में महिला की न हत्या न ही दुष्कर्म की बात सामने आई। बल्कि अत्यधिक शराब पीने व गर्मी के कारण महिला की मौत होने की पुष्टि हुई है। इतना ही नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के पेट में खाने का एक निवाला नहीं पाया गया।

कांशीराम अस्पताल की एमआरआई नवनिर्माण बिल्डिंग के पास पंद्रह जून को एक महिला की लाश झाड़ियों में मिली थी। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त होने के साथ चेहरा बिल्कुल जला हुआ था। जिस कारण महिला की दुष्कर्म कर हत्या किये जाने की आशंका थी। मामले में डीसीपी पुर्वी श्रवण कुमार की मॉनीटिरिंग में तीन टीमों का गठन किया गया। बीटीएस के माध्यम से करीब 1500 मोबाइल नम्बरों का फिल्टरेशन किया गया। जिसमे 200 नम्बर सन्दिग्ध निकले। इसके बाद पुलिस की टीम ने करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में कबाड़ बेचने वाले इलाकाई युवक व उसकी पत्नी ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी। जिसके बाद महिला की शिनाख्त कर मामले की जांच पड़ताल की। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त जीटी रोड निवासी बुड्डू की पत्नी छोटी बिट्टी के रूप में की गई। जांच में सामने आया कि पति से विवाद के बाद महिला ने भीषण गर्मी वाले दिन 11 जून को अत्यधिक देशी शराब पी थी। भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन के कारण महिला की मौत होने की बात सामने आ रही है। जबकि गर्मी के कारण चेहरा चार दिन में काफी झुलस गया था। घटना के दो चश्मदीद है। जिन्होंने महिला के पति को घटना की जानकारी दी। लेकिन नशेबाज पति ने महिला से विवाद के कारण किनारा काट लिया। वहीं पीएम रिपोर्ट में महिला के शरीर मे किसी प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं पाए गए थे। जबकि उसके पेट में एक निवाला नहीं था। डीसीपी पूर्वी ने खुलासा करने वाली टीम की प्रशंसा की।

संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes