Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पुलिस ने आम जनता के साथ लूटपाट करने वाले गैंग को दबोचा : NN81

 खबर: पुलिस ने आम जनता के साथ लूटपाट करने वाले गैंग को दबोचा।


कानपुर में घाटमपुर स्थित रेउना क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह के अंदर मूसानगर रोड पर अपराधियों द्वारा मोटरसाइकिल में तथा बोलेरो पर सवार होकर रोड पर चलते मोटरसाइकिल सवार राहगीरों के साथ मारपीट कर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना घाटमपुर पुलिस द्वारा चौकी प्रभारी जाजपुर/ कस्बा/पतारा के नेतृत्व में टीम का गठन कर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में मूसानगर रोड पर लूट की योजना बना रहे 7 अपराधियों को घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिल तथा नाजायज शस्त्र व लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पूंछताछ में जानकारी हुई है कि इनका एक दर्जन लड़कों का गैंग है जो आये दिन भेष बदलकर शराब के नशे में मोटरसाइकिल तथा बोलेरो में सवार होकर राहगीरों से पता पूंछने के नाम पर रोकते थे और पता पूंछते समय ही मारपीट कर मोबाइल व पैसे लूट लेते थे। शातिरों के पास से दो नाजायज तमंचा 315 बोर व फोन, पैसे, एक बोलेरो, तीन मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

संवाददाता: विकास कुमार सिंह, कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes