Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गुना पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर राजपत्रित पुलिस अधिकारियों द्वारा थानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण : NN81

 गुना पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर राजपत्रित पुलिस अधिकारियों द्वारा थानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण


जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट



गुना पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा द्वारा जिले में पुलिस की मुस्तैदी एवं प्रभावी मश्त व्यवस्था हेतु जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को थानों पर आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशानुसार बीती रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मान सिंह ठाकुर द्वारा जिले के थाना कोतवाली, कैंट, चौकी रुठियाई आदि तथा एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना द्वारा थाना म्याना, एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे द्वारा थाना धरनावदा, एसडीओपी चांचौडा श्रीमती दिव्या सिंह राजावत द्वारा थाना कुंभराज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा थानों के रोजनामचा, अपराध पंजी, ड्यूटी रजिस्टर, सीसीटीव्ही कैमरे, हवालात आदि चैक किए जाने के साथ ही थाना क्षेत्रों में पुलिस के रात्रि गश्त प्वाइंट चैक किए गए। इसी प्रकार प्रतिदिन राजपत्रित पुलिस अधिकारियों द्वारा किसी न किसी थाने का औचक निरीक्षण किया जावेगा। ड्यूटी पर नदारद पुलिस अधिकारियों एवं अन्य कोई अनियमितता पाई जाने पर संबंधित के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes