Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना गंधवानी पुलिस द्वारा 05 पुलिस चीता मोबाईल (बाईको) एवं 02 थाना मोबाईलो से क्षेत्र के फरार ईनामी, स्थाई वारंटी, गुंडा, बदमाश की आकस्मिक चेकिंग की। साथ ही पानवा, डेहरी, बलवारी, चिकली व अवल्दामान रोड़ पर रोड़ पेट्रोलिंग कर वाहन चेकिंग की गई : NN81

 धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना गंधवानी पुलिस द्वारा 05 पुलिस चीता मोबाईल (बाईको) एवं 02 थाना मोबाईलो से क्षेत्र के फरार ईनामी, स्थाई वारंटी, गुंडा, बदमाश की आकस्मिक चेकिंग की। साथ ही पानवा, डेहरी, बलवारी, चिकली व अवल्दामान रोड़ पर रोड़ पेट्रोलिंग कर वाहन चेकिंग की गई। 




धार जिला संवाददाता महेश सिसोदिया 

 

            जिलें में आवंटिक चीता मोबाईलों का दुरुस्त उपयोग एवं सम्पत्ति संबंधी अपराधो में लंबे समय से फरार आरोपियो की धडपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा 05 चीता मोबाईल को 01 दिवसीय उपयोग हेतु एस.डी.ओ.पी. मनावर श्री अंकित सोनी (I.P.S.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंधवानी निरीक्षक कैलाश बारिया को प्रदाय की गई।   

 


           थाना प्रभारी गंधवानी द्वारा 05 चीता मोबाईल व थाना मोबाईल (बोलेरो वाहनी) पर थाने के बल को तैनात कर सम्पत्ति संबंधी अपराधो में लंबी अवधि से फरार ईनामी/ स्थाई वारंटियो की तलाश हेतु ग्राम पिपल्दा में दबिश, कस्बा बिल्दा में घेराबंदी कर रेन्डम चेकिंग, कस्बा गंधवानी में भ्रमण व कस्बा जीराबाद में रोड़ पेट्रोलिंग की। 


           इसके अलावा गंधवानी से लगे पानवा रोड़, डेहरी रोड़, बलवारी रोड़, चिकली रोड़ व अवल्दामान रोड़ पर 01-01 चीता मोबाईल द्वारा रोड़ पेट्रोलिंग करते हुए वाहन चेकिंग की गई। 


 


         पुलिस कप्तान द्वारा जिलें में आवंटित सीमित संसाधन से जिलें में किए जा रहे अनूठे एवं दुरुस्त प्रयोग के परिणामस्वरुप ही लगातार सभी प्रकार के अपराधो की दर में काफी कमी आई है। अपराधो की रोकधाम एवं कुख्यात अपराधियो की धडपकड़ हेतु चीता मोबाईलो का प्रयोग जिले के अन्य थानो में भी आकस्मिक तौर पर किया जावेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes