Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

UP : श्रीमती आनंदीबेन पटेल राज्यपाल उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में तहसील टांडा अंतर्गत जिला प्रशासन के अभिनव प्रयासों से विकसित पुंथर झील में नौका विहार एवं आमजन मानस से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया

ब्यूरो चीफ दीपक वर्मा अम्बेडकरनगर 

श्रीमती आनंदीबेन पटेल राज्यपाल उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में तहसील टांडा अंतर्गत जिला प्रशासन के अभिनव प्रयासों से विकसित पुंथर झील में नौका विहार एवं आमजन मानस से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा पुंथर झील के बारे में विस्तार पूर्वक राज्यपाल को अवगत कराया गया कि लगभग 96 बीघे में फैली पुंथर झील में बस्ती-आजमगढ़ हाईवे से सटी हुई है। समिति द्वारा द्वारा लगभग 720 क्विंटल उत्पादन स्थल की रमणीयता को देखते हुए इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया गया।



जिससे मत्स्यपालन के साथ-साथ स्थानीय नाविकों, रेस्टोरेंट, समूह की महिलाओं तथा ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि हुई है। इस झील पर पाये जाने वाले सारस पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र हैं।राज्यपाल महोदया ने जिलाधिकारी के अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। वहां पर उपस्थित समूह की महिलाओं से वार्ता किया गया। राज्यपाल ने संबोधन में कहा कि पुंथर झील खूबसूरत झील की तरह दिख रहा है।यह झील हाईवे के किनारे स्थित होने के कारण रोजगार के असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने ग्राम वासियों तथा समूह की महिलाओं से कहा कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें जिससे वह आगे बढ़े और शिक्षित हो। उपस्थित स्कूली बच्चों से भी उन्होंने वार्ता किया। समूह की महिला द्वारा घरेलू कार्य करते हुए समूह से जुड़ने के बाद अपनी सफलता की कहानी बताई। द्वारा महिलाओं को आगे आ करके काम करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान मौके पर जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, भाजपा जिला अध्यक्ष तथा संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes