Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

Korba NN81 : थाना उरगा तथा सीमा क्षेत्र में हो रहे टावर केबल तार चोरी के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 

थाना उरगा तथा सीमा क्षेत्र में हो रहे टावर केबल तार चोरी के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता


06 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर 



चोरी किये गये टावर केबल तार, घटना में प्रयुक्त 01 टाटा 407 वाहन के सीजी 12 ए. क्यु 3135, 01 पीकअप वाहन के सीजी 12 ए. क्यु 4216, 02 नग गैसकटर सेट, 02 नग एलपीजी गैस सिलेण्डर, 02 नग ऑक्सीजन सिलेण्डर, एंव 02 नग तलवार, 01 नग लोहे का पाईप, 01 नग स्टील का पाईप, एल्युमिनियम तार 4200 किलोग्राम किमती 500000रू. बरामद हुये।



लैंको अमरकंटक पावर प्लांट पताढ़ी के द्वारा बिजली सप्लाई के लिये टावर लगाकर उसमें एल्युमिनियम तार खींचकर तैयार किये गये थे जो कुछ तकनिकी खराबी के कारण काम कुछ महिनों से रुका हुआ था। उक्त टावर में लगे एल्युमिनियम के बिजली सप्लाई तार को पिछले कुछ दिनों से 10 किलोमीटर तक कोई अज्ञात चोरों द्वारा काटकर चोरी कर ले जा रहें हैं की सूचना पर प्रार्थी दुष्यंत तिवारी पिता स्व. केदारनाथ तिवारी उम्र 58 साल लैकों पावर प्लांट पताढ़ी सहायक महाप्रबंधक की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अप. क. 302 / 23 धारा 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एंव भलपहरी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान 01 टाटा 407 एंव 01 पीकअप वाहन में भरा चोरी के एल्युमिनियम तार सहित 06 आरोपियों को पकड़ा गया। मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल फारूख द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि इनके साथी मुस्तकिम खान, गोलू प्रजापति उर्फ गोलू डीजे एंव गुल्ली के साथ योजना बनाया गया कि लैंको पावर प्लांट द्वारा बिजली सप्लाई हेतु लगाये गये टावर में लगे एल्युमिनियम तार काट कर बेचने से अच्छा खासा पैसा मिल जायेगा, उक्त टावर में बिजली सप्लाई नही हो रहा है बंद पड़ा है। फिर तार को काटकर ले जाने के लिये फारूख द्वारा कोरबा से 02 गाड़ी और काटने के लिये गैसकटर, गैस सिलेण्ड, का इंतजाम कर गैसकटर में काम करने वाले आदमी राकेश चौहान एंव रमेश उरांव को 2000रू. नीचे के तार को काटने तथा उपर का तार काटने के लिये 4000रू. रोजी में तैयार कर किया। दिनांक 31.08.2023 की रात को फारूख एंव साथी मुस्तकिम खान दोनों केराकछार गांव से मजदूर लाकर सभी लोगों को दारू मुर्गा खिलाये तथा फारूख खान अपने साथ ले गये 02 तलवार एंव 02 स्टील एंव लोहे के पाईप देकर आरोपी गुलशन धारी सहित 04 लोगों को बस्ती में भेजा था कि कोई इधर उधर आयेगा जायेगा या पुलिस को सूचना देगा उसे यहीं खत्म कर देगें। आरोपियों द्वारा दिनांक 01.09.2023 की रात करीबन 2:00 बजे तक टावर का एल्युमिनियम तार को काटकर गाड़ी में भरकर कोरबा ले जा रहे थे कि तरदा चौक के पास पुलिस को देखकर उक्त सभी माल को गाड़ी सहित कनकी जंगल में छिपाकर तिरपाल से ढक दिये थे कि सुबह करीबन 8:00 बजे दोनों गाड़ियों को कोरबा ले जाते हुये भलपहरी मोड़ के पास आरोपी पकड़ा गया


गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी गोलू प्रजापति उर्फ गोलू डीजे गुल्ली एंव छोटू महंत फरार है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes