राजस्थान
श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा।
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव व टोंक से विधायक सचिन पायलट रविवार को नाथद्वारा पहुँचे व श्रीनाथजी के दर्शन किए ।
सचिन पायलट ने प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया ।
जिसके बाद महाप्रभुजी की बैठक में सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य ने उपरना रजाई ओढ़ाकर व प्रशाद प्रदान कर मंदिर परंपरा अनुसार समाधान किया।
उनके साथ पधारे पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत व प्रीति गजेन्द्रसिंह शक्तावत का भी समाधान किया गया ।
इस दौरान तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, कैलाश पालीवाल, कमलेश पालीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
