28 राज्यों की यात्रा कर बहराइच पहुंचे, भव्य स्वागत
बहराइच के मिहींपुरवा नगर पंचायत में अखिल भारतीय यात्री रोविन उर्फ सनोज कुशवाहा का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अब तक भारत के 28 राज्यों का भ्रमण पूरा कर लिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र मदेशिया ने अपने निवास पर फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
रोविन कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने 21 अक्टूबर 2022 से भारत का भ्रमण शुरू किया था। अब तक वह पैदल 27,700 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के 44 जिलों का भी दौरा किया है।
उन्होंने बताया कि वह भारतीय संस्कृति पर एक किताब लिख रहे हैं। उन्हें भारत के विभिन्न राज्यों में घूमना और भारतीय संस्कृति को जानना पसंद है। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत पूर्वोत्तर भारत से की थी, जिसमें अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपु रा, मेघालय, असम और सिक्किम जैसे राज्य शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु सहित कुल 28 राज्यों का भ्रमण किया है।
