Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सत्य के साधनों की कमी नहीं फिर भी मनुष्य उसका उपयोग ढंग से नहीं कर रहा है-परमेश्वर साहु : NN81

 स्लग:----- सत्य के साधनों की कमी नहीं फिर भी मनुष्य उसका उपयोग ढंग से नहीं कर रहा है-परमेश्वर  साहु।


स्थान:---देवला ।


मनावर और धार से आशीष जौहरी की रिपोर्ट।



विओ:---ईश्वर ने मनुष्य को सब कुछ दिया फिर भी मनुष्य  ईधर-उधर भटक रहा है,आज के मनुष्य मे सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है,साधनों की कमी नहीं है।साधन भरे पड़े है,पर साधना नहीं है। इस शरीर रूपी साधन जिससे ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। उक्त विचार हरिद्वार से आऐ टोली नायक परमेश्वर साहू ने कही ।


ईश्वर ने अपनी बगिया को सजाने संवारने भेजा ।लेकिन हम माया के चक्कर में  उलझ गए।लक्ष्य से भटक गए।आए थे हरी भजन करने , ओटन लगे कपास।

ईश्वर ने कर्म करने की स्वतंत्रता दी ,दुनिया मे अच्छाई और बुराई  दोनो है। हमे विवेक बुद्धि का इस्तेमाल करना चाहिए।अपना कर्म करते हुए जप, तप,साधना करते रहे।हमारे मन मुताबिक फल मिले ऐसा कोई जरुरी नहीं है। ईश्वर कभी किसी का पक्ष नहीं लेता। हम जो कर्म करते हैं।उसी का फल मिलता है।आज सही कर्म है तो आगे सुख है।किसी का अहित न करें। सर्वप्रथम गर्भ संस्कार ,नामकरण संस्कार ,अन्नप्राशन संस्कार ,मुंडन संस्कार, विद्याराम संस्कार ,गुरु दीक्षा एवं विभिन्न प्रकार के संस्कार दिए गए । परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा ने इस धरा को बचाने के लिए कठोर तपस्या की ओर गायत्री को जन जन तक पहुंचाया।ये दुनिया बदलने वाली है।गंगा के समान कोई तीर्थ नही,केशव समान कोई देव नहीं  है। सर्वप्रथम पंडित श्रीराम शर्मा वेद माता गायत्री का पूजन कर पुराण कथा प्रारंभ की। गोकुलधाम गौशाला समिति के नैष्ठिक कार्यकर्ता अध्यापक जगदीश पाटीदार ,मालवीय, सुनील पाटीदार, यतेंद्र पाटीदार, मनीषा ,सुनील रीगल एवं मातृशक्ति उपस्थित थी।

*नारी जागरण पर*


जहा नारी की खुश ,प्रसन्न होती है , वहा देवता निवास करते है।,बहनों में श्रद्धा,भावना होती हैं। । बच्चो के निर्माण में सबसे बड़ा योगदान माता बहनों का है।। नारियो को शिक्षित होने  के साथ समझदारी से काम करना चाहिए। ।आने वाले समय में नारी हर क्षेत्र में नेतृत्व करेगी। बच्चो के निर्माण में सबसे बड़ा योगदान माता बहनों का है।

नारी जागरण के लिए माताओं,बहनों को स्वावलंबी होना चाहिए।प्रत्येक माताओं बहनों को सुबह जल्दी उठना चाहिए,योग प्राणायाम कर अपने आपको स्वस्थ और मजबूत बनाना चाहिए। पंडित राकेश पुरोहित, पराग, कल्याणी, मनीष,महेश साद,हरिओम शेट्टी,जोडे से हवन किया। सांवरिया हॉस्पिटल बड़वानी द्वारा डॉक्टर अल्फाज शेख, डॉक्टर कोमल मैडम, डॉक्टर दीवान ,अनीता नेहा मैडम ने नि:शुल्क इलाज कर दवाइयां वितरित की। मुख्य यजमान  मीनाक्षी -लव कुश पाटीदार थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes