Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सीहोर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पहुंचे ‌ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुँचे : NN81

 सीहोर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पहुंचे ‌ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुँचे 




सीहोर


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भोपाल संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक सुश्री रूबल अग्रवाल ने ईवीएम स्ट्रांग रूम, दस्तावेज स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। साथ ही मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था एवं मतगणना स्थल के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर      श्री प्रवीण सिंह एवं एसपी श्री मयंक अवस्थी ने प्रेक्षक को स्ट्रॉंग रूम की व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी।चुनाव प्रेक्षक सुश्री अग्रवाल ने पॉलिटैक्निक कॉलेज परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम का बारीकी से निरीक्षण किया।


साथ ही सभी स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीव्ही कैमरे देखे और सीसीटीव्ही कैमरों की लाईव रिकॉर्डिंग देखने के लिए स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम वितरण व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आनंद राजावत एसडीएम श्री तन्मय वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। फोटो संलग्न

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes