Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कानपुर के बारासिरोही क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच चलते झगड़े के कारण पत्नी ने मायके में की खुदकुशी : NN81

 खबर: कानपुर के बारासिरोही क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच चलते झगड़े के कारण पत्नी ने मायके में की खुदकुशी।



इस वक्त की बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के  बारासिरोही  इलाके में 28 वर्षीय खुशबू प्रताप ने अपने मायके बारासिरोही में खुदकुशी कर ली। आपको बता दें खुशबू की शादी 2 माह पूर्व नवाबगंज क्षेत्र में अर्पित कठेरिया से हुई थी। खुशबू के पिता श्री वीरेंद्र प्रताप, 238 आराजी बारासिरोही ने बेटी की खुदकुशी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और घटना से कुछ समय पूर्व ससुराल पक्ष ने मायके में आकर झगड़ा किया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


संवाददाता विकास कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes