Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ज्ञानार्जन के साथ बच्चों ने लिया अणु शॉपिंग मॉल का आनंद, बच्चों में धार्मिक संस्कार होना जरूरी : NN81

 ज्ञानार्जन के साथ बच्चों ने लिया अणु शॉपिंग मॉल का आनंद, बच्चों में धार्मिक संस्कार होना जरूरी --अभय मुनि जी


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी 



   आष्टा।आचार्य श्री उमेश मुनिजी प्रवर्तक श्री जिनेंद्र मुनि जी की यही प्रेरणा होती है कि धार्मिक पाठशालाओं का नियमित संचालन हो, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी के शुभ संस्कारित धर्ममय जीवन की मजबूत नींव रखी जा सके। बच्चों में धार्मिक संस्कार होना जरूरी है ।लौकिक शिक्षा के साथ धार्मिक शिक्षा उनके भविष्य को संभारेगी।

   उक्त बातें नगर के महावीर भवन स्थानक में विराजित अभय मुनिश्री ने पाठशाला के बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।


ज्ञानार्जन के साथ बच्चों के लिए अणु शॉपिंग मॉल स्थानक परिसर में लगाया गया ।जिसमें बच्चों ने अपनी इच्छा अनुसार अंकों के आधार पर सामान लिया। उनके साथ उनके अभिभावकगण भी थे।

इसी उद्देश्य से पाठशाला के संदर्भ में एक नूतन प्रयोग श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्री संघ,आष्टा द्वारा किया गया ।जिसके अंतर्गत प्रति रविवार को स्थानक पर लगने वाले अणु संस्कार शिविर में बच्चों को उनकी नियमित उपस्थिति, ज्ञान कंठस्थ करके सुनाना, साप्ताहिक प्रत्याख्यान ग्रहण करके पालन करना , धार्मिक प्रतियोगिताओं के लिए प्रभावना के रूप में अणु मुद्रा प्रदान की गई। जिससे बच्चे उत्साह पूर्वक शिविर में भाग लेने लगे।शिविर में बच्चों को जो अणु मुद्रा प्रदान की गई। इससे वे उनके पसंद की वस्तु प्राप्त कर सके। इस हेतु श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्री संघ की सहयोगी संस्था सौभाग्य बहु मंडल एवं अणु मित्र मंडल के तत्वाधान में अणु संस्कार शिविर द्वारा अणु शॉपिंग मॉल का आयोजन पूज्य श्री हेमंत मुनिजी म.सा., पूज्य श्री अभय मुनि जी म.सा., पूज्य श्री गिरीश मुनि जी  म.सा. के सानिध्य में किया गया।  जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे अपने माता-पिता व स्वजनों के साथ पहुंचे।बच्चों ने अपनी पसंद की वस्तु  की खरीदी की।इस बाल मेले में श्री संघ के अलावा सौभाग्य बहु मंडल, अणु बालिका मंडल व अणु बाल मंडल सहित अनेक सदस्यो का सराहनीय सहयोग रहा।सौभाग्य बहु मंडल एवम अणु मित्र मंडल के इस नवीन प्रयोग की वरिष्ठ समाजजनों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes