Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ट्रंप का बड़ा यू-टर्न, रूस से डीजल खरीदने की डील, भड़के जेलेंस्की: NN81

 ट्रंप का बड़ा यू-टर्न, रूस से डीजल खरीदने की डील, भड़के जेलेंस्की



अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद रूसी डीजल की बड़ी खेप वैश्विक बाजार में जारी करने की घोषणा की है। अमेरिका ने रूसी डीजल की आपूर्ति के लिए अप्रैल 2027 तक अस्थायी छूट दी है




अमेरिका और रूस के बीच डीजल को लेकर एक बड़ा समझौता हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने यू टर्न लेते हुए रूस के साथ डीजल को लेकर यह डील की है। ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के बाद इस डील का ऐलान किया। अमेरिका ने रूस से डीजल की आपूर्ति के लिए प्रतिबंधों में अस्थायी छूट भी दी है। अब ट्रंप के इस फैसले से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की नाराज हो गए हैं। उन्होंने इस फैसले को अनुचित कदम बताया है।



ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि रूस तत्काल 3 लाख टन से अधिक डीजल ईंधन अमेरिकी और वैश्विक बाजार में उपलब्ध कराएगा। उन्होंने  नवंबर में 5 लाख टन और उसके बाद 10 लाख टन डीजल की आपूर्ति का भी जिक्र किया। रूस के क्रेमलिन ने भी अमेरिकी और वैश्विक बाजारों में तेल तथा पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति करने की अपनी तत्परता दोहराई। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक अस्थायी लाइसेंस जारी किया, जिससे अप्रैल 2027 तक रूसी डीजल की वैश्विक बाजारों में आपूर्ति का रास्ता खुल सकेगा।

ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच फैसला
दरअसल, अमेरिका में ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच ट्रंप प्रशासन का यह कदम उठाया है। अमेरिका में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। साथ ही नवंबर में वहां मिड टर्म इलेक्शन भी होनेवाले हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल पर हमले के बाद से दुनिया भर में तेल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इन हमलों के बाद ईरान ने तेहरान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित कर दिया था। इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई और अमेरिकी बाजार में ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत फरवरी के आखिर से 46 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 4.37 डॉलर प्रति गैलन हो गई है। वहीं, डीजल की कीमत में लगभग 67 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 6.28 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी किसानों, पशुपालकों और ट्रक चालकों समेत आम लोगों के लिए ईंधन की कीमतें कम करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यूक्रेन की ओर से रूसी तेल रिफाइनरियों पर किए गए हमलों को भी ईंधन की कीमतें बढ़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, ईरान से जुड़े संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes