Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बेवर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत : NN81

 


जोगा पुरैया के पास रात 11 बजे हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित : NN81

बेवर/मैनपुरी। बेवर क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जोगा पुरैया के निकट हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 34 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बेवर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान प्रवीण पुत्र जय किशन बाजपेयी, निवासी बिधूना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रवीण मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे जोगा पुरैया के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि वह सड़क पर घायल अवस्था में गिर पड़े।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय मैनपुरी भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

हादसे में युवक की मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

संवाददाता - राहुल कुमार बेवर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes