जब मन में सेवा भाव जाग जाए तो फिर क्या पटेल और क्या नेता क्या अभिनेता; सेवा को मिला सम्मान
हमारे नर्मदा क्षेत्र और रायसेन जिले के लिए बड़े ही गर्व एवं गौरव का विषय है कि ग्राम चोरास निवासी चंद्रपाल सिंह जी पटेल (पूर्व सरपंच) द्वारा विगत कई वर्षों से मां नर्मदा तट पर कुटी बनाकर परिक्रमा वासियों हेतु भोजन प्रसादी एवं चिकित्सा आदि सेवा की जाती है इस सेवा भाव को आज प्रोत्साहन स्वरूप समर्पण= सेवा= संगठन=में श्री तपन भोमिक की अध्यक्षता में एवं पूज्यनीय दादा गुरु, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी , एवं अनेकों अनेक पूजनीय संतों की उपस्थिति में प्रोत्साहन स्वरूप ₹101000(एक लाख एक हजार राशि )एवं प्रसस्ति पत्र से सम्मानित किया गया! चंद्रपाल सिंह पटेल एवं उनके समस्त सेवक साथियो क़ो इस पुनीत कार्य के लिए बहुत बहुत बधाई मंगल कामनायें सेवा भाव अगर जीवन में आ जाए तो उससे बड़ा धर्म का काम नहीं होता वह मानव जीवन में आए हैं तो यह सब हर इंसान को करना चाहिए मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है फिर मां नर्मदा के गोद में बैठकर यह सब करना बहुत ही लाभ एवं जीवन को धन्य बनाने का कार्य है जो चोरास नहीं बल्कि पूरे रायसेन जिले में जितने भी नर्मदा तट हैं उन पर यह सेवा 12 महीने बराबर चलती है सेवा भाव होना ही जीवन में सबसे बड़ा धन- है न्यूज़ नेशन 81 से संवाददाता मनोज शर्मा की खास खबर

