रायपुर, छत्तीसगढ़
2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, डी.एड. अभ्यर्थियों का प्रदर्शन :
रायपुर में वर्ष 2023 की सहायक शिक्षक भर्ती के शेष 2300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डी.एड. अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। अभ्यर्थी पिछले 308 दिनों से नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
आज दोपहर 2:30 बजे अभ्यर्थी तूता धरना स्थल से वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के बंगले का घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर उन्हें धरना स्थल पर ही रोक दिया।
अभ्यर्थियों की मांग है कि शेष 2300 पदों पर नियुक्ति के लिए लंबित बताई जा रही फाइल पर शीघ्र निर्णय लिया जाए और दूसरी चयन सूची जारी करने की दिशा में कार्रवाई की जाए।
अभ्यर्थियों ने सरकार से सवाल किया है कि मेरिट में स्थान पाने के बावजूद उन्हें नियुक्ति के लिए इतना लंबा इंतजार क्यों करना पड़ रहा है?
स्थान: तूता धरना स्थल, नया रायपुर
संवाददाता: विनोद खेडुले

