Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शोभापुर कृषि उपज मंडी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर आयोजित, 137 में से 118 आवेदनों का मौके पर निराकरण: NN81


 शोभापुर कृषि उपज मंडी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर आयोजित, 137 में से 118 आवेदनों का मौके पर निराकरण

ओमप्रकाश साहू जिला व्यूरो नर्मदापुरम


जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, शेष 19 आवेदन समय-सीमा में निराकरण के लिए लिए गए


नर्मदापुरम/शोभापुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 9 अक्टूबर 2026 को शोभापुर स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखीं।


शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 137 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 118 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। वहीं, शेष 19 आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण के लिए लिया गया।


कार्यक्रम में लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी, सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, कलेक्टर सोमेश मिश्रा तथा जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


कलेक्टर ने नागरिकों से किया सीधा संवाद


कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शिविर में नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों को अभियान के उद्देश्य से अवगत कराते हुए शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।


मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना तथा शासकीय योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना रहा। मौके पर ही 118 आवेदनों का निराकरण होने से नागरिकों को राहत मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes