Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ के समग्र विकास के लिए 117 करोड़ रुपये के 95 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया : NN81

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ के समग्र विकास के लिए 117 करोड़ रुपये के 95 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया ।

न्यूज नेशन 81 संवाददाता देवराज मीन मुंडावर राजस्थान

 खैरथल-तिजारा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ईआरसीपी में नीमराणा बांध के कार्य को शुरू करने, 45 मीटर मास्टर प्लान सड़क के विकास, तिजारा से फिरोजपुर हरियाणा सीमा तक सड़क के सुदृढ़ीकरण, जिला मुख्यालय खैरथल में पीएचईडी के नए अधिशासी अभियंता पद और जयपुर विद्युत वितरण निगम के नए अधिशासी अभियंता कार्यालय की घोषणा भी की। इस दौरान केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, विधायक महंत बालकनाथ, सुखवंत सिंह, कुलदीप धनकड़, हंसराज पटेल, देवी सिंह शेखावत, महापौर सुमनलता अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes